Pahalgam Terrorist Attack – आतंकियों ने पूछा नाम, हिंदू होने पर मार दी गोली

Pahalgam Terrorist Attack : आतंकियों ने पूछा नाम, हिंदू होने पर मार दी गोली, पहलगाम हमले पर बोले घायल #JammuKashmir #IndianArmy #Pahalgam #PahalgamTerroristAttack जम्मू-कश्मीर के पहलगाम (Pahalgam attack) में बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है. यहां आतंकवादियों के एक गुट ने सैर-सपाटा के

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी ने गोलीबारी की है। इस आतंकी हमले में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। मौके पर सुरक्षाबल पहुंच चुके हैं और पहाड़ी इलाकों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, मौके पर सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है और पहाड़ी इलाके को घेर लिया है। घायल पर्यटकों को इलाज के लिए भेजा गया है।

 

उमर अब्दुल्ला बोले- श्रीनगर जा रहा हूं

इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (CM Omar Abdullah) ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि मैं स्तब्ध हूं। पर्यटकों पर यह हमला एक घृणित कार्य है। इस हमले के अपराधी घृणा के पात्र हैं। निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैंने शकीना इट्टू से बात की है और वह घायलों के लिए व्यवस्थाओं की देखरेख करने के लिए अस्पताल चली गई हैं। मैं तुरंत श्रीनगर वापस जा रहा हूं।

आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा- LG सिन्हा

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैं लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बात की है। सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीमें इलाके में पहुँच गई हैं और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

महबूबा मुफ्ती की आई प्रतिक्रिया

पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना हमले की कड़ी निंदा करता हूं, ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर ने पर्यटकों का गर्मजोशी से स्वागत किया है, यह दुर्लभ घटना बेहद चिंताजनक है।

Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack
Pahalgam Terrorist Attack

https://x.com/BattaKashmiri/status/1914643248196247700

Related Posts

Jaguar Aur truck ki takkar mai 19 saal ke Ladke ki Maut!

Noida ke Sector‑ 49 mein Monday raat ko ek bhayanak road accident hua, jismein ek luxury car aur truck ki takkar hui aur uske karan 19 saal ke ek ladke…

Read more

Noida Sec-150 Me Techie Ki Maut! Authorities Par Uthe Sawaal

Noida ke Sector 150 mein hue ek tragic incident ne poore shehar ko hila diya hai. Ek young tech professional ki jaan chali gayi, jab unki gaadi ek under-construction site…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Canada Slots Download

  • By
  • February 13, 2026
  • 21 views

Blackjack Courses Canada

  • By
  • February 13, 2026
  • 26 views

Crypto Casino Online

  • By
  • February 13, 2026
  • 19 views

Paypal Casino Site

  • By
  • February 13, 2026
  • 23 views

Best Casino Online Bonus

  • By
  • February 13, 2026
  • 17 views

Sloty Casino No Deposit Bonus Codes For Free Spins 2026

  • By
  • February 13, 2026
  • 20 views